Army Officer Kaise Bane – Indian Army बनने के लिए क्या करे

दोस्तों क्या आप भी एक Army Officer बनने का सपना देख रहे और आपको नहीं पता है कि एक Army Officer Kaise Bane या एक Indian Army Officer बनने के लिए क्या करें। तो आप इस पोस्ट पूरा पढ़े क्योकि आज का हमारा ब्लॉक आपको यह बताने वाला है कि आप कैसे आर्मी ऑफिसर बन सकते हैं और आर्मी ऑफिसर बनने के लिए किस तरीके की तैयारी करनी चाहिए।

NDA Exam देने के लिए क्या-क्या योग्यता होनी चाहिए। महिलाएं जो कि आर्मी बनने में इच्छुक है। वह कैसे तैयारी करेंगी एवं इंडियन आर्मी में कुल कितने पद होते हैं और सबसे बड़ी पोस्ट क्या होती है।आप में से बहुत लोगों के मन में यह सवाल भी होता है कि क्या 12वीं पास के बाद आर्मी ऑफिसर बन सकते हैं तो इस विषय पर भी हमारे आज के इस ब्लॉग पर बात होगी। आर्मी बनने के क्या फायदे हैं, एक इंडियन आर्मी की  सैलरी कितनी होती है। इन सभी विषयों पर आज हम ब्लॉग में बात करेंगे इसलिए हमारे ब्लॉग को पूरी अच्छी तरीके से अंत तक पढ़े। 

Indian Army क्या होता हैं और कैसे Join करें

इंडियन आर्मी का मतलब भारतीय सेना के जवानों से है। कहा जाता है कि Army शब्द लैटिन भाषा के शब्द ARMATA से निकला है जिसका सीधा अर्थ है Armed Force से। भारतीय सेना के जवान भारत देश के हर बॉर्डर में तैनात होते हैं। वह दिन-रात अपनी जान जोखिम में डालकर भारत के लोगों की जान बचाते हैं।भारत के नागरिकों की नींद अच्छे से पूरी हो वह अपनी नींद दबाते हैं ऐसे ही होते हैं इंडियन आर्मी के जवान।

आप मैसेज शायद बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि भारत पहला देश है जिसने आर्मी का गठन किया था। पर आज के तारीख में दुनिया का सबसे बड़ा आर्मी सेना चीन के पास है।

यदि आप आर्मी ज्वाइन करना चाहते हैं उसके लिए आपको 12 वीं पास होना है 12वीं पास करने के बाद आप आर्मी के लिए फॉर्म भर सकते हैं।

Army Officer कौन-कौन बन सकता हैं

भारत का हर एक नागरिक जो अपने भारत देश के लिए कुछ करना चाहता है वह आर्मी ऑफिसर बन सकता है। जरूरी नहीं कि आर्मी ऑफिसर बनने के लिए आपका लड़का होना जरूरी है। महिला एवं पुरुष दोनों ही आर्मी ऑफिसर बन सकते हैं। लेकिन आर्मी ऑफिसर बनने के लिए आपका पढ़ा लिखा होना भी आवश्यक है। कम से कम 12वीं पास होना होगा और ज्यादा से ज्यादा पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़े लिखे होने चाहिए 12वीं पास से आर्मी ऑफिसर बनने की शुरुआत की जा सकती है।

12th के बाद आर्मी ऑफिसर कैसे बने?

आर्मी बनने के लिए आपका पढ़ा लिखा होना जरूरी है। इसलिए इंडियन आर्मी में जाने के लिए कम से कम शिक्षागत योग्यता 12वीं पास मांगी जाती है।

बहुत लोग ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद भी जाना चाहते हैं आर्मी में तो वह लोग भी जा सकते हैं।

12वीं पास करने के बाद आपको NDA के एग्जाम के लिए तैयारी करनी होगी। जिसे पास करने के लिए आपकी आयु सीमा 16 से 19 साल के बीच होनी चाहिए और आप 12वीं पास होने चाहिए।

एनडीए की परीक्षा में कुछ विषयों से संबंधित प्रश्न रहेंगे जिसका जवाब आपको देना होगा और गलत जवाब देने पर आपके अंक भी कटेंगे।इसलिए NDA की परीक्षा देने से पहले आपको बहुत अच्छे से तैयारी करनी होगी ताकि एक ही झटके में आप NDA की परीक्षा को पास कर सकें।

Army Officer की तैयारी कैसे करें

जो लोग भी देश की सेवा करने का सपना देखते हैं एवं जिनके अंदर जज्बा कूट कूट कर भरा होता है। वह आर्मी ऑफिसर बनने के लिए यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए के एग्जाम में बैठकर-  प्रीलिम्स, फिटनेस टेस्ट, इंटरव्यू देकर देश की सेवा में अपना भरपूर योगदान दे सकते हैं।

आप यदि भारत के रहने वाले नहीं हैं तो आप आर्मी ऑफिसर नहीं बन सकते हैं। केवल भारत एवं नेपाल के नागरिकों को भारतीय आर्मी बनने का मौका मिलता है।

NDA Exam की तैयारी करें 

NDA की परीक्षा आसान नहीं होती है। इस परिक्षा में परिक्षार्थी को बहुत मेहनत करने की जरूरत है।

NDA Exam की तैयारी करने के लिए आपको दिन रात एक कर के पढ़ाई करनी होगी ताकि आप इस एग्जाम में सफलता हासिल कर सके। सबसे पहली बात आप एक-दो घंटे पढ़ाई करके इस परीक्षा को पास नहीं कर सकते इसके लिए कम से कम आप को 10 से 12 घंटे 14 घंटे पढ़ने होंगे। परीक्षा में अंग्रेजी, गणित,सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग इन सब पर प्रश्न आधारित होंगे।

यदि आप अंग्रेजी विषय में कमजोर है तो ज्यादा से ज्यादा अंग्रेजी के- Comprehension, passage, active passive एवं Grammer part में ध्यान दिजिए।

 इन विषयों पर आपको अपनी पकड़ अच्छी तरीके से रखनी होगी खासकर की अंग्रेजी विषय पर। ज्यादा से ज्यादा पिछले परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों को हल करने का प्रयास करें और एक खाने पीने का अच्छा डायट भी पालन करें। पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ 7 घंटे सोने की भी कोशिश करें ताकि जब आप परीक्षा देने जाए तो आपका मन शांत रहे और आप मन लगाकर परीक्षा देकर पास कर सके।

NDA Exam देने के लिए योग्यता कितनी होनी चाहिए 

NDA Exam देने के लिए कम से कम आपकी योग्यता 12वीं पास तो होनी चाहिए क्योंकि बिना 12वीं पास किए इप आर्मी ऑफिसर नहीं बन सकते हैं और ना ही एनडीए एग्जाम में बैठ सकते हैं।

महिला आर्मी की तैयारी कैसे करें

महिला आर्मी बनने के लिए तैयारी जोरों शोरों से कर सकती हैं। भारतीय सैन्य बल में शामिल होने के लिए महिलाएं कम से कम किसी भी अच्छे एवं नामी स्कूल से दसवीं पास होनी चाहिए वह भी पूरे 45% अंकों के साथ। 143 सेंटीमीटर उनकी हाइट होनी चाहिए। प्रतिवर्ष भारतीय सेना की ओर से महिलाओं के लिए कुछ ना कुछ पोस्ट निकलता ही रहता है और जो महिलाएं सच में देश में कुछ अलग करना चाहती हैं वह भारतीय महिला आर्मी बनने के लिए तैयारी कर सकती हैं।

Indian Army में कितने पद होते हैं?

इंडियन आर्मी में करीब 19-20 पद होते हैं। जिनमें से कुछ प्रमुख पदों के नाम हैं-ब्रिगेडियर, कर्नल, कैप्टन, सूबेदार, मेजर, फील्ड मार्शल इत्यादि।

आर्मी में सबसे बड़ी पोस्ट किसकी होती है?

 फील्ड मार्शल जो होते हैं आर्मी में उनका पद ही सबसे बड़ा माना जाता है लेकिन आज के तारीख में इस पद को भारतीय सेना द्वारा खत्म कर दिया गया है।आज के समय में जो पद सेना में सबसे ज्यादा बड़ा होता है वह है जनरल का। सिपाही का पद सबसे छोटा माना जाता है।

आर्मी बनने के फायदे 

सबसे पहली बात देश की सेवा करने के लिए सभी को मौका नहीं मिलता है। आर्मी अफसर बनना एक बहुत ही सम्मान की बात होती है।एक आर्मी ऑफिसर को पूरा देश सम्मान की नजर से देखता है यह बहुत सामान्य पद है।आर्मी बनने का सबसे पहला फायदा यही है कि लोग आपको सम्मान की नजर से देखते हैं।

इंडियन आर्मी की सैलरी क्या होती है?

भारतीय सेना भारतीय सेनाओं की सबसे बड़ी शाखा है। यह विश्व की सबसे बड़ी स्थायी सेनाओं में से एक है जहाँ 1129,900 सक्रिय सैनिकों और 960,000 रिजर्व सैनिकों के साथ. भारतीय सेना भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के साथ राष्ट्रीय ताकत का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है. यह भूमि आधारित सैन्य अभियान के लिए जिम्मेदार है. इस लेख में हम आपको भारतीय सेना अधिकारी के सैलारी के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।

इंडियन आर्मी के हर पद का अलग-अलग सैलरी होता है। इंडियन आर्मी में जो सिपाही होते हैं उनको एक महीने में 25000 के आसपास सैलरी मिलती होगी।

जितना बड़ा पद उतनी बड़ी सैलरी जो सबसे बड़े पद में है उनको कम से कम 70 से ₹80000 प्रति महीने मिलते होंगे।

Conclusion

भारत देश के लोग यदि आर्मी में जाते हैं तो उस व्यक्ति के परिवार वाले बहुत गर्व से कहते हैं कि मेरा बेटा आर्मी में है या मेरी बेटी आर्मी में काम करती। यह एक सामान्य पद है और देश के लिए कुछ करने के लिए एक बहुत अच्छा अवसर भी हैं। 12वीं पास करने के बाद कोई भी भारतीय नागरिक भारतीय सेना में जा सकता है और नौकरी कर सकता है।इंडियन आर्मी की नौकरी ना सिर्फ एक व्यक्ति को सम्मान देता है बल्कि उसे मौका भी देता है कि अपने भारत देश के लिए वह कुछ कर सके साथ ही साथ उसे जीवन में सफल एवं उसके जरूरतों को पूरा करने के लिए अच्छा सैलरी भी प्रदान करता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!