सभी मुस्लिम और Non मुस्लिम इस बात को तो अच्छे से जानते हैं कि Eid Ul Fitr का त्यौहार एक खुशियों का त्यौहार है लेकिन फिर भी कुछ लोगो के मन में यह सवाल होता है कि आखिर Eid ul Fitr क्यों मनाया जाता है? तो अगर आपके मन में भी ऐसे कुछ सवाल हैं Eid ul Fitr से releted तो आप इस पोस्ट को पूरा ज़रूर पढ़े, क्योकि आज इस Hindi Topic के पोस्ट में हम जानने वाले हैं कि Eid क्या होता है और Eid का त्यौहार क्यों मनाई जाती है और साथ ही हम जानेंगे ईद का त्यौहार मानाने का सही तरीका
Contents
Eid की ख़ुशी हम क्यों मानते हैं.
आपके जानकारी के लिए मैं बता दूँ कि रमजान का महीना अल्लाह ताला ने एक ख़ुशी का महीना बनाया है जिसमे अल्लाह के जन्नत के दरवाज़े खोल दिए जाते हैं और जहन्नम के दरवाज़े बंद कर दिए जाते हैं.शैतान कैद कर दिए जाते हैं और जन्नत को रोज़ाना सजाया जाता है
असल में Eid का त्यौहार ख़ुशी की वजह है क्योकि रमजान के पुरे महीने के रोज़े रखने के बाद अल्लाह ताला फरमाते हैं कि मेरे बन्दे ने रमज़ान के महीने के पुरे दिन रोज़े रखे और हर रोज़ रात को तरावी पढ़ी तो मने इस पर इन सब की बख्सिश फार्मा दी, तो इसी के ख़ुशी में हम सब मिलकर Eid ul Fitr की नमाज़ पढ़ते हैं और अल्लाह ताला की सुक्रिया अदा करते हैं. कि या अल्लाह तेरा शुक्र है जो तूने हमारी गुनाहो को माफ़ किया और जहन्नम को हम पर हराम किया और जन्नत को हम पर वाजिब किया।
ईद की खुशिया मानाने का तरीका क्या है
क्योकि हम हुज़ूर सल्लल्लाहु अलै व सल्लम के मानने वाले में से हैं इसलिए बेहतर यह होगा की हम उसी तरह से ईद मनाये जिस तरह से आप सल्लल्लाहु अलै व सल्लम ईद मानते थे, तो चलिए जानते हैं कि हुज़ूर सल्लल्लाहु अलै व सल्लम ईद कैसे मानते थे।
आप सल्लल्लाहु अलै व सल्लम हमेशा फज़र के नमाज़ के बाद इशराक पढ़ते थे लेकिन ईद के दिन फज़र के बाद हुज़ूर इशराक नहीं पढ़ते थे,
हुज़ूर सल्लल्लाहु अलै व सल्लम ईदगाह जाने से पहले सुबह गुसल करते थे और अच्छे कपड़े पहनते थे फिर कुछ मीठी चीज़ जैसे खुजूर का के ईदगाह के तरफ रवाना हो जाते थे फिर नमाज़ पढ़ते थे फिर खुत्बा होता था,
हुज़ूर सल्लल्लाहु अलै व सल्लम ईद की नमाज़ अदा करने के बाद उस रास्ते से नहीं आते जिस रस्ते से आप ने ईदगाह तक गया हो, किसी दूसरे रास्ते से घर आते थे, फिर नबी सल्लल्लाहु अलै व सल्लम सभी से मिलते थे और सभी को ईद की बधाई देते थे,
यह भी पढ़े:-
2021 में ईद कैसे मनाये
जैसा की आप सभी जानते हैं की 2021 काफी मुश्किल भरा साल गुज़र रहा है, क्योकि Corona जैसे खतरनाक Virous की वजह से हमें किसी से मिलने में भी डर लगता है लेकिन अब सवाल आता है की हम 2021 में Eid का त्यौहार कैसे मनाये,
दोस्तों सबसे पहली बात की आप सरकार के गाइड लाइन के खिलाफ बिलकुल न जाये, अगर आपके शहर में corona जैसे संकट की वजह से सभी चीज़ो पर पाबन्दी लगा दी गई है तो बेहतर होगा की आप ईद की नमाज़ अपने अपने घरो में ही अदा करे.
लेकिन अगर आपके शहर में किसी भी तरह का lockdown नहीं है तो आप ईद की नमाज़ अदा करने के लिए ईदगाह पर जाये ज़रूर लेकिन कुछ चीज़ो को आप ध्यान में रखे,
- ईदगाह तशरीफ़ लाते वक्त अपने चेहरे पर मास्क ज़रूर लगाए
- ईदगाह पर नमाज़ अदा करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
- नमाज़ अदा करने के बाद किसी अनजान लोगो से गले न मिले,
- नमाज़ अदा करने के बाद गले मिलने की जगह आप एक दूसरे को सलाम करें।
- घर आने के बाद लोगो अपने कपडे बदल लें और फिर से वज़ू कर ले,
दोस्तों 12 या 13 मई 2021 को ईद की नमाज़ पढ़ी जाएगी आप सभी ईद की बहुत बहुत शुभकामनाएं,